Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसान का जो सम्मान है वो चौधरी चरण सिँह की देन - मंत्री कल्ला व जूली

अलवर

जिला प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला एवं केबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के द्वारा सामाजिक सरोकार की दिशा में किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि किसानों के हित में चौधरी चरणसिंह ने जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। आज किसान का जो देश में सम्मान है यह उन्हीं की देन है। चौधरी चरणसिंह आज के किसान नेताओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है। अतिथि चौधरी चरणसिंह विचारमंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अतरसिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR