Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल के छेद से ग्रसित बच्चे का किया सफल ऑपरेशन 

अलवर

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविन्द गेट ने बताया कि जिला कलक्टर जितेंन्द्र कुमार सोनी के नवचार सक्षम अलवर के अन्तर्गत 'अभियान सेहत' चलाया जा रहा है के तहत जन्म से लेकर 18 साल तक के सभी बच्चों को आंगनबाडी केंद्रों, प्राईवेट, राजकीय स्कूलों एवं चिकित्सा संस्थानों पर विशेष अभियान चलाकर हैल्थ चैकअप किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान सेहत के दौरान स्कीनिंग में मिले बच्चे का सीएचडी का ऑपरेशन किया गया, जिसके अन्तर्गत ब्लॉक किशनगढ़बास की आरबीएसके टीम बी के द्वारा दिनांक 02.12.2022 को आंगनबाड़ी केंद्र करोजी नं 1 पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था, वहां पर टीम ने जांच के दौरान जब दिल में छेद से ग्रसित बच्चा सहवान (उम्र 3 साल) पुत्र साबिद खान मिला तो टीम ने जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी अलवर अरविन्द गेट से संपर्क किया गया और बताया कि बच्चे के दिल में छेद है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने टीम को निर्देशित करते हुये दिनांक 20.12.2022 को रेफरल इंडस हॉस्पिटल जयपुर रैफर करवाया गया। परिजनों ने जयपुर लेकर पहुंचे तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बच्चे का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया. अब बच्चा पूर्ण तरीके से स्वस्थ्य है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR