Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ततारपुर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को सात देशी कट्टा व ग्यारह कारतूस सहित किया गिरफ्तार

खैरथल।
समीपवर्ती ततारपुर थाना पुलिस ने दो कांस्टेबलों की सतर्कता से दो बदमाशों को अलग अलग बोर के सात देशी कट्टे व ग्यारह जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
थानाप्रभारी शेर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि डीएसटी 2 भिवाड़ी और ततारपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप कार्यवाही करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि स्पेशल टीम 02 के कांस्टेबल संजय धनकड़ व महेश चंद की विशेष सूचना पर गठित टीम द्वारा गांव नंगली ओझा निवासी सचिन पुत्र सुबेसिंह जाट (22)। व रेवाड़ी जिले के थाना खोल अंतर्गत गांव नांगल जमालपुर निवासी युधिष्ठिर पुत्र रविन्द्र (22) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग अलग बोर के सात देशी कट्टा व ग्यारह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उनकेे कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों की बड़ी खेप खरीद फरोख्त के संदर्भ में पूछताछ कर रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR