Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तहसीलदार ने किया तीन इन्द्रा रसोईयों का निरीक्षण

खैरथल

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी व खैरथल तहसीलदार रिया डाबी ने गुरुवार देर शाम कस्बा स्थित तीनों इन्द्रा रसोईयों का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता जांची और नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए।
उन्होंने श्मशान घाट स्थित इन्द्रा रसोई में पहुंच कर डेली रजिस्टर रिकॉर्ड की जांच करते हुए उपस्थित भोजन करने वाले लोगों से भोजन की पूछताछ की। वहीं गुप्ता नर्सिंग होम के सामने स्थित इन्द्रा रसोई पहुंच कर निरीक्षण किया। यहां रसोईघर में गर्म भोजन निर्माण की जगह तथा बर्तन धोने की जगह उपलब्धता के लिए नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार शर्मा को निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों ने रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित तीसरी इन्द्रा रसोई का निरीक्षण करते हुए इन्द्रा रसोई के बाहर गंदे नाले पर पटाव नहीं होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए तुरंत नगरपालिका को निर्देशित किया। डाबी ने बताया कि तीनों रसोई के निरीक्षण में भोजन की गुणवत्ता सही पाई गई। सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर उनके साथ नायब तहसीलदार रामकिशन, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार शर्मा मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR