Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मेडल जीतकर राजगढ़ पहुंचने पर एथलीट रोहतास का भव्य स्वागत 

मेडल जीतकर राजगढ़ पहुंचने पर एथलीट रोहतास का भव्य स्वागत 



सादुलपुर। पैराओलंपिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन महाराष्ट्र द्वारा पुणे में 17 से 21 मार्च के मध्य प्रतियोगता का आयोजन किया। जिसमे ब्रॉन्ज मेडल विजेता रोहतास धनखड़ का सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। धनखड़ की जीत पर पूरे शहर में विजय जुलूस निकाला गया। रोहतास व टैगोर स्पोर्ट्स एकेडमी राजगढ़ के कोच ने कहा कि अभी गोल्ड से चूके हैं, पर आगामी पैरा एथलीट प्रतियोगिता में देश की झोली में जरूर गोल्ड मेडल डालेंगे। इस अवसर टैगोर पब्लिक स्कूल के निदेशक सुखबीर सिंह चाहर ने कहा कि मुझे खुशी है की एक दिव्यांग बच्चा जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हुए भी मेडल लेकर आया है, उन्होंने बताया की टैगोर स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच और में जितना हो सके रोहतास की मदद करते रहेंगे, आर्थिक बोझ को कभी भी रोहतास के ऊपर हावी नही होने देगे। रेलवे स्टेशन पर पवन मोहता , कृष्ण भाकर भाजपा नेता, श्याम सोनी, पवन गट्टानी, बलवीर धनखड़, दरिया सिंह धनखड़, जयवीर पुनिया, जोगेंद्र सुड्डा आदि ने पदक विजेता को फूल माला पहना कर व मिठाई खिला कर स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा