Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

पुष्पा ने गेट की परीक्षा की उत्तीर्ण 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
पुष्पा ने गेट की परीक्षा की उत्तीर्ण 

सादुलपुर। हांसियावास् निवासी कृष्ण कुमार महड़ा की पुत्री पुष्पा ने भारतीय प्रौधोगिकी संस्थान कानपुर द्वारा आयोजित गेट परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया है। राजस्थान शिक्षक संघ(एकीकृत) के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पूनिया ने बताया कि पुष्पा ने आल इण्डिया 2952 वीं रैंक हासिल की है। शिक्षाविद जयकरण महड़ा प्रधानाध्यापक की पौत्री तथा हँसियावास वाले हाल वार्ड नं 1 निवासी युवा किसान व व्यवसायी कृष्ण महड़ा की बेटी पुष्पा ने परिजनों का मान बढ़ाया है तथा इस उपलब्धि पर विक्रम पूनिया,रितेश महड़ा,महेश,मास्टर भगीरथ,सुबेसिंह, पप्पू लाखलान,संतोष पूनिया,डॉ राजकुमार फगेड़िया,मनोज जनावा, पोस्टमास्टर पवन महड़ा,रामनिवास नर वासी,रणधीर,जुगल आदि ने बधाई दी व मुँह मीठा कर खुशी जताई और परिवारजनों को बधाइयाँ दी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।