Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजानगढ़ में बॉलीवुड, इंडियन आइडल स्टार व राजस्थान के प्रसिद्ध संगीत कलाकारों का हुआ महासंगम

सुजानगढ़ में बॉलीवुड, इंडियन आइडल स्टार व राजस्थान के प्रसिद्ध संगीत कलाकारों का हुआ महासंगम


सुजानगढ (नि.सं.)। राजस्थान के भजन सम्राट व सुजला के सुप्रसिद्ध संगीतकार स्वर्गीय राजकुमार स्वामी की द्वितीय पुण्यतिथि पर विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। एक शाम राजकुमार स्वामी के नाम आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड, इंडियन आइडल व राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकारों का महासंगम हुआ। विशाल भजन संध्या में सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर देर रात्रि तक श्रोताओं को बांधे रखा। आगंतुक सभी संगीतकारों ने राजस्थान के संगीत कला क्षेत्र में राजकुमार स्वामी के दिए गए योगदान और उनके गाए हुए भजनों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सांगलिया सांगलिया अडकसर धूनी के पीठाधीश्वर श्री श्री 108 स्वामी पूसादास महाराज, ओमदास महाराज अडकसर, केशवदास महाराज सुजानगढ, महंत स्वामी कानपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित विशाल भजन संध्या में बॉलीवुड सिंगर सतीश देहरा, इंडियन आईडल स्टार सवाई भाट, इंडियन आईडल स्टार रेनू नागर, संगीत गुरु प्रकाश नागर, सुप्रसिद्ध भजन कलाकार प्रकाश माली बालोतरा, महेंद्र स्वामी वापी, केशव दास महाराज, दिनेश माली नागौर, अमृत राजस्थानी हरासर, नंदू शेखावाटी, बलि मोहनवाड़ी, पूजा डोटासरा, ममता कच्छावा, रामअवतार-सुरेंद्र मारवाड़ी, नानूदास स्वामी, किशन पुजारी, सुभाष कावा, मोहनलाल, ज्ञाना राम दुजार शहीद अनेक कलाकारों ने देर रात्रि तक भजनों की प्रस्तुतियां दी। आयोजन में आगंतुक सभी संतो, कलाकारों व श्रोताओं का राजकुमार स्वामी की पुत्री सीमा स्वामी ने आभार प्रकट किया। आयोजन में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, प्रधान मनभरी देवी, आसोटा सरपंच हरदयाल रूलानिया, ऑडिट सरपंच गणेश राम चौधरी, नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच, भाजपा नेता बीएल भाटी, रिटायर्ड आईएएस आर के नायक, समाजसेवी पुटिया राजा, चाडवास पूर्व सरपंच विमल जेदिया सहित राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेकों लोग आयोजन में उपस्थित रहे। आयोजन में आरकेएस फैंस क्लब के अनिल चोटिया, रफीक राजस्थानी, प्रकाश गुप्ता, सरदारमल कासनिया, नवरत्न पारीक, योगेश चतुर्वेदी, शंकर महेश्वरी, अशोक जाखड़, शंकर दायमा, चांदमल सेन, गोपाल प्रजापत, जवरी मल, बिहारीलाल कावा, महेश कावा ,लकी सोनगरा, हनुमान मल स्वामी, राम रतन स्वामी, टीकू राम, रामदास स्वामी, सोनू स्वामी, नंदकिशोर स्वामी, सीताराम स्वामी, नवरत्न खाती, छगनदास फौजी, गोपालदास स्वामी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने आयोजन की सफलता में अपना सहयोग किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा