Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सेतु बंधन योजना के अंतर्गत सीआरआईएफ फंड से बनने वाले 3 ROB के लिये केन्द्र सरकार से बजट स्वीकृत: सांसद कस्वां 

सेतु बंधन योजना के अंतर्गत सीआरआईएफ फंड से बनने वाले 3 ROB के लिये केन्द्र सरकार से बजट स्वीकृत: सांसद कस्वां 


चूरू। सांसद राहुल कस्वां के प्रयासों से जिले में तीन महत्वपूर्ण मार्गों पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य होने जा रहा है। केन्द्र सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना 'सेतु बंधन' के तहत्त चूरू जिले के तीन स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य होगा।

सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि विगत वर्ष हमने इन आरओबी के प्रस्ताव राज्य सरकार के मार्फत केन्द्र सरकार को भिजवाये थे, जिनकी विगत वर्ष अक्टूबर माह में स्वीकृत जारी हो गई थी और अब केन्द्र सरकार ने इनके निर्माण कार्य हेतु करीब 133 करोड़ रू. के बजट स्वीकृति जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि सेतु बंधन योजना के अंतर्गत CRIF फंड से चूरू जिले में 3 ROB का निर्माण होना है जिसमें 36.57 करोड़ की लागत से सादुलपुर-झुंझुनूं मार्ग पर, 55.43 करोड़ की लागत से चूरू में पूनियां कॉलोनी फाटक पर, 41.17 करोड़ की पड़िहारा-छापर मार्ग पर शामिल हैं। स्वीकृति के बाद अतिशीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करवाकर इनका निर्माण कार्य शुरू करवाया जायेगा।

सांसद कस्वां ने बताया कि आमजन की बहुत लम्बे समय से मांग के अनुरूप हमने बेहत्तर इन्फ्रास्ट्रकचर की ओर ध्यान केन्द्रित कर इन कार्यों के लिये निरन्तर प्रयास किया है, जिसका लाभ जिले के लोगों को मिलेगा। केन्द्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य सड़कों (विशेष रूप से आर्थिक महत्व की और जो अंतर-राज्य कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं ), ग्रामीण सड़कों, रेलवे के नीचे/ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शत प्रतिशत केन्द्र सरकार के बजट से किया जाता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा