Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भूतिया जोहड में गंदे पानी की पाइप लाइन काटने वाले पर कार्यवाही की मांग,

भूतिया जोहड में गंदे पानी की पाइप लाइन काटने वाले पर कार्यवाही की मांग,


युवाओं ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को सौपा ज्ञापन


तारानगर


तारानगर क्षेत्र के भूतिया जोहड़ में गंदा पानी की पाइप लाइन काटने वाले पर कार्यवाही की मांग को लेकर युवाओं ने सोमवार को नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार सोनी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से युवाओं ने बताया गया है कि तारानगर के भूतिया जोहड़ा वन विभाग कि बंजर भूमि में तारानगर शहर का गंदा पानी जाता है। लेकिन माईराम खटीक का व्यक्ति कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर आये दिन पानी के पाईप को काट देता है जिससे गंदा पानी आम रास्ते पर ठहरता है जिससे किसानों व आम जनता को आवागमन के समय काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में युवाओं ने इओ से नगरपालिका द्वारा उक्त व्यक्ति सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा कानूनी कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मो.शेखर, साजिद अली, सुनील, हेमंत, अरविंद, हरिराम, मुकेश, जगदीश, नेमीचंद, प्रकाश, मोहम्मद सरवर, मुकेश सैनी, शुभकरण सैनी, प्रहलाद सैनी, रामलाल सैनी, राकेश, सोनू, सहित काफी लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा