Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

नगरश्री में मनाया गणगौर उत्सव

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
नगरश्री में मनाया गणगौर उत्सव


चूरू। लोक संस्कृति शोध संस्थान नगरश्री में नवविवाहित महिलाओं ने गणगौर उत्सव मनाया तथा गणगौर के गीत गाएं।
गणगौर और ईसर की पूजा अर्चना से शुरू हुए कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने गणगौर के लोकगीतों गाए। गौर ए गणगौर मात खोल'ए कीवाड़ी, अैळ खैळ नदी जाय, खिपोंळी म्हारी खींपा छाई.. और उदियापुर सैं आई गणगौर.., आदि एक से बढ़कर गीत गाते हुए नवविवाहिताएं थिरक उठी। विजयलक्ष्मी शर्मा ने हारमोनियम पर कुरंजा गीत की प्रस्तुति दी। मनीषा शर्मा, प्रिया शर्मा, बरखा शर्मा, भारती शर्मा, पूजा सोनी, पुनम सोनी, मुकेश देवी, रचना कोठारी, उषा देवी, तर्जनी कुमारी, युक्ति, उषा शर्मा आदि ने एक से बढ़कर एक गीत गाएं। इस अवसर पर नगरश्री के सचिव श्यामसुन्दर शर्मा कहा कि लोक गीत लोकमानस का दर्पण है साथ ही साथ यह एक अनुष्ठानिक मंत्र भी है। लोक गीतों में वास्तिविकता तो है ही साथ ही कल्पना की ऊंची उड़ान है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।