करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
चौपाल के दौरान करोड़ों रुपयों के अन्य विकास कार्यों की घोषणा की
तारानगर
तारानगर के वार्ड 07 में बनने जा रहे उच्च जलाशय का स्थानीय विधायक किसान नेता नरेन्द्र बुड़ानिया ने शिलान्यास किया साथ ही वार्ड में बने करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा वार्ड का चौपाल कार्यक्रम भी हुआ। पूर्व पालिका अध्यक्ष जसवंत स्वामी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तो वहीं पंचायत समिति प्रधान संजय कस्वां, नगरपालिका अध्यक्षा प्रियंका बानो, बीडीसी मेंबर मोहरसिंह ज्याणी आदि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। पूर्व चेयरमेन स्वामी के नेतृत्व में वार्डवासियों ने अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया तथा 51 किलो की माला से विधायक बुड़ानिया का स्वागत किया। पूर्व चेयरमेन स्वामी ने विधायक बुड़ानिया को अभिनंदन पत्र सौंपा तथा वार्ड में बरसाती व नालियों के गंदे पानी निकासी हेतु ड्रेनेज़, सरदारशहर सड़क पर बने बस स्टैंड शुरू करवाने, वार्ड में पक्की सड़कों का निर्माण सहित करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का मांगपत्र सौंपा। उक्त सभी विकास कार्यों की विधायक बुड़ानिया ने मौके पर ही घोषणा की। घोषणा करते ही वार्डवासियों ने नरेन्द्र बुड़ानिया जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए तथा भविष्य में विधायक बुड़ानिया को उनके साथ रहने का हाथ खड़े कर विश्वास दिलाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधान संजय कस्वां ने कहा विधायक बुड़ानिया के विधायक बनने से पहले तारानगर की स्थिति बहुत बहुत खराब थी आप लोगों ने प्यार दिया आपके आशीर्वाद से विधायक बुड़ानिया ने तारानगर विधानसभा की कमान संभाली तो तारानगर की दशा में बदलाव आने लगा और आज तारानगर तारानगर से स्टार सिटी नजर आने लगा है क्षेत्र में इतने विकास कार्य हुए जो कभी पहले किसी विधायक ने नहीं करवाये।


