Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बेनीवाल को मिले जेड प्लस सुरक्षा: कुलदीप


सुजानगढ़ (नि.सं.)। आरएलपी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन छापर रोड़ स्थित आरएलपी कार्यालय में किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व उप सभापति व आरएलपी नेता बाबूलाल कुलदीप ने कहा कि आज प्रदेश भर में जिस प्रकार से सांसद हनुमान बेनीवाल का कद बढ़ता जा रहा है, त्यों-त्यों उनकी जान को खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इसलिए हमारी सरकार व राष्ट्रपति महोदय से मांग है कि आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जावे। आरएलपी नेता रतनलाल नायक, अमृता चौधरी ने कहा कि जनता सर्दी के मौसम में भी बिजली-पानी की समस्या से त्रस्त है। ऐसे में हमें जनता की इन समस्याओं के लिए भी प्रशासन को चेताना चाहिए। वहीं सीताराम नायक, रामनिवास तेतरवाल सहित अनेक लोगों ने बैठक में विचार प्रकट किए। इस अवसर पर जब्बार भुट्टा, वीरेंद्र गहलोत, ओमप्रकाश कुलदीप, लालनाथ गोदारा, मुकेश गोयल, प्रदीप सियोता, सुरेश गोयल, कालू सारवान, हरिशंकर सियोता, अमित पंवार, सांवरमल सियोता, लक्ष्मण सांखला, कैलाश शर्मा सहित अनेक आरएलपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता एडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर हनुमान बेनीवाल को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। इसी प्रकार एक अन्य ज्ञापन में वार्ड न. 46, 50, 49 में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा