Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खैरथल

कस्बे के समीपवर्ती ग्राम नांगल मौजिया में संचालित गीता देवी डिग्री महाविद्यालय में राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ हरगोविंद सिंह ने की। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में छात्र - छात्राओं को अवगत कराया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय में एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिससे प्रथम स्थान यश रोघा, द्वितीय स्थान पूजा कुमारी, तृतीय स्थान कोमल रानी व चतुर्थ स्थान पर हेमन्त शर्मा रहे।इस प्रतियोगिता के निर्णायक सदस्य गुलशन सैनी, राजेन्द्र मीना व आजाद नैनावत रहे एवं इस अवसर पर वन्दना व्यास, सपना, आरती वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हेम सिंह ने किया

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR