Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएल ग्रुप अध्यक्ष चंपालाल राकसिया के नेतृत्व में विधायक अनिल शर्मा का किया गया भव्य स्वागत

सीएल ग्रुप अध्यक्ष चंपालाल राकसिया के नेतृत्व में विधायक अनिल शर्मा का किया गया भव्य स्वागत

सरदारशहर। शहर में शनिवार को जयपुर से सरदारशहर पहुंचे विधायक पंडित अनिल शर्मा का सीएल ग्रुप की ओर से मोटर मार्केट में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सीएल ग्रुप अध्यक्ष चंपालाल राकसिया के नेतृत्व में समाजसेवी रमेश शर्मा, नंदलाल मारोठिया, दीपू राकसिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविकांत सैनी, मनोज राकसिया, दिनेश स्वामी, पप्पू मीणा, रामचंद्र सब्जीफरोस, राजकुमार जाट, निर्मल सैनी, श्यामलाल सारण, मांगीलाल जाट आदि ने विधायक अनिल शर्मा का 21 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद पंचायत समिति के आगे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक शर्मा का माला पहनाकर साफा पहनाकर स्वागत किया। सीएल ग्रुप अध्यक्ष चंपालाल राकसिया ने बताया कि विधायक अनिल शर्मा के अथक प्रयासों से शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारशहर को कई बड़ी सौगातें दी है। जिसमें सरदारशहर तहसील के 58 सिंचाई से वंचित गांवों के काटे गये रकब्बो को चौधरी कुंभाराम आर्य लिफ्ट केनाल नहर से जोड़ने की घोषणा हुई है। नगरपालिका को नगरपरिषद में क्रमोन्नत करने ओर पातलीसर में 220 केवी जीएसएस स्वीकृत करने व गाँव गोलसर से मेघा हाइवे तक वाया नांगलाजोड़ा तक 6 किलोमीटर सड़क स्वीकृत करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि विधायक अनिल शर्मा द्वारा लगातार इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मिल रहे थे। जिसको लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारशहर को यह बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने कहा कि इन सब घोषणाओं के बाद विधायक अब जयपुर से सरदारशहर पहुंचे हैं। इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा का सीएल ग्रुप की ओर से भव्य स्वागत किया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा