Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजानगढ़ को जिला नहीं बनाने को लेकर टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

सुजानगढ़ को जिला नहीं बनाने को लेकर टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन


सालासर– सुजानगढ़ जिला बनाने की मांग को लेकर सालासर सीकर चौराहे पर सीकर रोड़ पर ग्रामीणों ने रोड पर टायर जलाकर चक्का जाम किया। एस एफ आई प्रदेश उपाध्यक्ष दीन दयाल गुलेरिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शनिवार तीन बजे सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण हजारों श्रद्धालू जाम में फंस गए। इसके बाद श्रद्धालु ने अपने अपने वाहनों से नीचे उतर कर पैदल चलकर बालाजी महाराज के दर्शन करने गए। धरना स्थल पर सालासर थानाधिकारी संदीप कुमार जापते के साथ पहुंचे। ओर छोटी गाड़ियों को साइड रास्तों से निकलवाया। शिक्षक नेता गुरुदेव गोदारा ने कहा की कांग्रेस सरकार ने सुजानगढ़ जिला नहीं बनाया जिसके कारण हम सब अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। दीनदयाल गुलेरिया ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन में टिकुराम राम ढाका, भंवर लाल गुलेरिया, रामलाल फगेड़िया, मुकेश कुमार झुरिया कमल गुलेरिया रामावतार शर्मा, सूर्य प्रकाश ढाका, एडवोकेट राजेंद्र नेहरा विकाश डूकिया, मनीष ढाका, सुनील नेहरा हीरा लाल ढाका, नवरतन ढाका, गोपाल ढाका सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने नारे बाजी की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा