Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बिजली लाइन चोरी के आरोपी गिरफ्तार

बिजली लाइन चोरी के आरोपी गिरफ्तार


तारों से भरी एक बिना नम्बरी पिकअप गाडी जब्त
चूरू। दूधावाखारा पुलिस ने गस्त के दौरान चोरी के तारों से भरी एक पिकअप के साथ चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कैलाश पुत्र महेन्द्र निवासी गोखरी, मलसीसर, ईमरान खांन पुत्र लियाकत खां निवासी जसरासर, विकास कुमार पुत्र ताराचन्द निवासी भामासी को एक बिना नम्बरी पिकअप गाडी मय चोरी किये गये तारों के 07 बंडल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। आरोपी विकास कुमार पुत्र ताराचन्द निवासी भामासी प्रकरण संख्या 149/2022 धारा 136 विद्युत अधिनियम में भीं वांछित चल रहा है।
कार्यवाही के दौरान हैड कान्स्टेबल प्रदीप कुमार, कान्स्टेबल जयप्रकाश, राकेश व संजय शामिल थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा