Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विकास एवं सौन्दर्यकरण के कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करावे - जिला कलक्टर

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में जिले के विकास कार्यों एवं पर्यटक स्थलों के सौन्दर्यकरण कार्यो के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास द्वारा शहर में करवाये जा रहे सौन्दर्यकरण कार्यो में नेहरू गार्डन के समीप दीवार का निर्माण कर उस पर आकर्षक पेन्टिंग का कार्य, कम्पनी गार्डन में अन्डर ग्राउण्ड पार्किग का कार्य, मोती डूंगरी पर चल रहे विकास कार्यों एवं फतेहजंग गुम्बद पर चल रहे पर्यटक विकास कार्यो की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रगतिरत कार्यों की गुणवत्ता का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाए तथा कार्य समयबद्ध रूप में सम्पन्न होवे। उन्होंने यूआईटी सचिव को निर्देश दिये कि सिलीसेढ झील पर एडवेंचर टूरिज्म गतिविधियों को शुरू किए जाने हेतु कार्यो के दिशा-निर्देश की नियमावली तैयार करे। उन्होंने निर्देश दिये कि अलवर शहर में विधार्थियों, शोधार्थियों एवं पर्यटकों के साथ-साथ युवा वर्ग के लिए एक स्थान पर टेलिस्कोप लगाये जाने हेतु उचित स्थान का चयन कर समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाए। उन्होंने निर्देश दिये कि शहर में विधार्थियों के लिए ई लाइब्रेरी की स्थापना कर अधिकाधिक विद्यार्थियों को जोड़े ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
बैठक में नगर विकास न्यास के सचिव जितेन्द्र नरूका, पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक डॉ. टीना यादव, सिचाई विभाग के अधीशाषी अभियन्ता संजय खत्री, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता श्रीराम मीणा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR