Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुकन्या योजना की पासबुक का किया वितरण 

सुकन्या योजना की पासबुक का किया वितरण 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। कृषि उपज मंडी के सामने स्थित होटल कमलदीप मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत आने वाली सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खातों की पासबुक वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें सेवा के भाव से सहयोग के रूप में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने 50 खाते खुलवा कर खाताधारक कन्याओं को पासबुक वितरित की। विनय मोटोलिया ने सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ बारे में सभी को जानकारी दी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पवन माहेश्वरी, पार्षद पंकज घासोलिया, मंडल उपाध्यक्ष रेवंत मल पंवार, मंडल महामंत्री विनय माटोलिया उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा