Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

सुजानगढ़ को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर 421 दिनों से जनहित संघर्ष मोर्चा द्वारा धरना

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
सुजानगढ़ को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर 421 दिनों से जनहित संघर्ष मोर्चा द्वारा धरना

सुजानगढ़ (नि स)। सुजानगढ़ को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर 421 दिनों से जनहित संघर्ष मोर्चा द्वारा धरना दिया जा रहा था। सीएम अशोक गहलोत द्वारा 19 नए जिलों की घोषणा की और सुजानगढ़ को जिला नहीं बनाने पर लोग आक्रोशित होकर गांधी चौक पहुंचे। सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ व विधायक मनोज मेघवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार मेघवाल, बनवारीलाल बिजारनिया, कॉमरेड रामनारायण रूलानिया, हरी ओम खोड़, शाहिद खान, दीनदयाल गुलेरिया सहित अनेक लोगों ने संबोधित करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। आंदोलन को और तेज करने पर चर्चा करते हुए कहा कि विधायक मनोज मेघवाल को इस्तीफा देना होगा। वहीं वक्ताओ ने अशोक गहलोत सरकार को सबक सिखाने की बात की। इस दौरान काफी लोग मौजूद रहे और आंदोलन को तेज करने की बातें की जाती रही।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।