Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सड़क निर्माण की मांग 

सड़क निर्माण की मांग 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। बारिश से पहले ही नया बास स्थित पाण्ड्या रोड़ पर सड़क का निर्माण करवाये जाने की मांग को लेकर आयुक्त व एडीएम को ज्ञापन दिया गया है। वीरेंद्र पाटनी, मनीष जैन के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले साल जलभराव के चलते कई बार ज्ञापन दिये गये और सड़क निर्माण की मांग की गई। लेकिन अब बारिश की सीजन फिर से आने वाली है, ऐसे में यहां पर जल्द से जल्द सड़क निर्माण करवाया जावे। वहीं आयुक्त ने कहा कि जल्दी ही इसकी टेंडर प्रक्रिया होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय शर्मा, तपन जैन, विनोद सोनी, वीरेंद्र जैन, विमल जैन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पन्नालाल सोनी आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा