Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भारतीय किसान संघ की कड़वासर में चौपाल

भारतीय किसान संघ की कड़वासर में चौपाल


चूरू। जिला मुख्यालय चूरू के निकटवर्ती गांव कड़वासर में गुरुवार को आयोजित चौपाल में किसानों ने विचार मंथन किया।
कड़वासर की चौपाल बैठक में संभाग मंत्री शंकर महर्षि ने बताया कि शारदा, यमुना, साबरमती लिंक योजना के पानी जिले में सिंचाई हेतु देने के लिए संघर्ष करने के लिए ग्राम समिति का गठन किया गया। महर्षि ने कहा कि चूरू के किसान को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। हम अपनी उचित मांगो के प्रभावी ढंग से संघर्ष करते रहेंगे।सरकार को इस मांग पर विचार करना चाहिए।अन्यथा इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहना चाहिए।
जिला कार्यकारिणी सदस्य हरीराम सैनी ने बताया कि यह कार्य सरल नहीं है परंतु नहरी पानी सिंचाई के लिए प्राप्त करना चूरू जिले का हक है। अब तक चूरू जिले को पानी से वंचित रखा गया है जो यहां की सूखी धरती पर अकाल से जूझते किसान के साथ अन्याय है।
बैठक की अध्यक्षता तहसील मंत्री रेवन्त सिंह ने की। इस अवसर पर ग्राम के इंद्रचंद सैनी,रत्न लाल, परमेश्वर गौड़, केसर देव सेन, शीशपाल, पूर्ण सिंह, भगवाना राम धीनवाल, राजेंद्र नोवाल, सीताराम प्रजापत, मनीराम मुहाल, भवानी सिंह, महेश धानक आदि ने भाग लिया। संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने बताया कि शारदा साबरमती लिंक प्रोजेक्ट जल आंदोलन के प्रथम चरण में सरपंचों को जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य सभी को ग्राम समितियों के द्वारा ज्ञापन देने का अभियान चल रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा