सरदारशहर। राजस्थान नगरी आधारभूत विकास परियोजना के अधीक्षण अभियंता केके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता महेश गुप्ता एवं सहायक अभियंता दिनेश कुमार के निर्देशानुसार प्रोजेक्ट की सीएपीपी यूनिट द्वारा परियोजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों में आमजन को जागरूक करने, परीयोजना कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा स्थानीय लोगों की शंकाओं के समाधान हेतु सहायक सामाजिक विकास अधिकारी विकास शर्मा द्वारा वार्ड 7 में महिलाओं व पुरुषों के साथ समूह चर्चा की बैठक के दौरान बस्ती में उपलब्ध पेयजल एवं सीवरेज की जानकारी माइक्रो प्लानिंग के माध्यम से दी गई। बैठक में 30 महिला व पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जुगलाल, अजय, ट्विंकल, आरती, कोमल आदि ने भाग लिया। सोशल आउटरीच टीम से पवनसिंह ने बैठक में सहयोग प्रदान किया।
चुरू
आरयूआईडीपी परियोजना के तहत पेयजल एवं सीवर की माइक्रो प्लानिंग से ली जानकारी


