Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर वकीलों का धरना जारी, विधानसभा में सरकार द्वारा पेश बिल को वकीलों ने बताया गलत

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर वकीलों का धरना जारी, विधानसभा में सरकार द्वारा पेश बिल को वकीलों ने बताया गलत


सरदारशहर। शहर के न्यायालय परिसर में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर वकीलों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे वकीलों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर पूरे राजस्थान में वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। सरकार द्वारा वकीलों को आश्वासन दिया कि विधानसभा में बिल पेश कर उसे पारित कर दिया जाएगा। 15 मार्च को सरकार द्वारा विधानसभा में जो बिल पेश किया गया है उस बिल को हमारे द्वारा नहीं माना गया है। हमारे द्वारा जो शर्ते बताई गई थी उनका सरकार ने बिल पेश नहीं किया है। सरकार द्वारा खुद बिल बनाकर पेश किया गया है। जिसको हमारे द्वारा नहीं माना गया है। जयपुर में हमारे प्रतिनिधि मंडल द्वारा जो आदेश मिलेगा उसके हिसाब से हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने पर सुरेंद्र सिंह निर्वाण, बाबूसिंह राठौड़, रामनिवास शर्मा, देवेंद्र सिंह राजवी, नरेंद्र सैनी, हरिओम पारीक, संदीप भोजक, गौतम, पंकज, अशोक पारीक, वैदेही शर्मा, राजकुमार गहनोंलिया, कुंदनसिंह, सीताराम स्वामी आदि अधिवक्ता धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा