Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दुकानों से तांबे के तार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

दुकानों से तांबे के तार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। निकटवर्ती गांव लोढ़सर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों से करीब तीन क्विंटल तांबे के तार चोरी कर लिए। गांव के दीपक शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने गांव में नेमाराम पुत्र कुशलाराम जाट निवासी गिरधारीपुरा तथा प्रमोद मिस्त्री पुत्र रामजीलाल जांगीड़ निवासी हरियाणा की दुकान से 256 किलो तांबे के नए तार तथा 90 किलो तांबे के पुराने तार की चोरी कर ली। दीपक ने बताया कि चोरी की सूचना पर सदर थाने से हैड कांस्टेबल जगदीश कुमार गढ़वाल ने आकर जांच की तथा सीसीटीवी फुटेज देखे। दीपक के अनुसार दोनों दुकानों में चार जनों ने मिल कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया तथा आगे खेतों में जाकर किसी गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए। हैड कांस्टेबल जगदीश कुमार ने बताया कि उन्होने मौके पर जा कर चोरी की वारदात की जानकारी ली है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान व तलाश की जा रही है। लोढ़सर सरपंच कन्हैयालाल शर्मा ने पुलिस से चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर चुराए गए सामान की बरामदगी करने की मांग की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा