Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पेपर लीक करने वालों को मिले सजा: बलजीत यादव

पेपर लीक करने वालों को मिले सजा: बलजीत यादव


सुजानगढ़ (नि.सं.)। बहरोड़ से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने सुजानगढ़ में अशोक सर्किल से लेकर वेंकटेश्वर मंदिर तक दौड़ लगाई और पेपर लीक के अपराधियों कठोरा सजा देने की मांग की। बलजीत यादव ने कहा की एक जने की हत्या करने पर फांसी की सजा होती है। पेपर लीक करने वालों ने पेपर लीक कर लाखों अभ्यर्थियों के अरमानों पर पानी फेरा है। जिन्हें सरकार को एनकाउंटर कर ढेर कर दिया जाना चाहिए। यादव ने कहा की सरकार सिर्फ छोटी मछलियों को जेल में डाल रही है। सरगनाओ तक सरकार को पहुंचकर उनके खिलाफ कड़ी कारवाई करनी चाहिए। साथ ही विधायक यादव ने कहा की वे 14 सूत्री मांगो को लेकर अब तक 76 विधानसभा में जाकर दौड़ लगा चुके है। सरकार को 5 लाख भर्तियां एक साथ करनी चाहिए। जिससे मेहनत करने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिले। विधायक के साथ दौड़ में पार्षद हरिओम खोड़, नरेंद्र गुर्जर, पार्षद मनोज पारीक, गंगाधर लाखन, शिव दर्जी, हिमांशु भाटी सहित युवाओं ने दौड़ लगाई। इसके बाद बलजीत यादव ने वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। विधायक यादव का पार्षद हरिओम खोड़ के आवास व जाट हॉस्टल में भी स्वागत किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा