Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गणगौर पर्व की तैयारी को लेकर संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक, भव्य गणगौर महोत्सव का होगा आयोजन

गणगौर पर्व की तैयारी को लेकर संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक, भव्य गणगौर महोत्सव का होगा आयोजन

सरदारशहर। गणगौर पर्व की तैयारी को लेकर मंगलवार को ताल मैदान स्थित गणगौर घाट पर संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर लोकरंजन परिषद, ताल ट्रस्ट, सरदारशहर प्रेरणा मंच, कर्मभूमि सेवा संस्थान, बाबा रामदेव पैदल यात्री संस्था एवं केम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल से जुड़े हुए सदस्य मौजूद रहे। गणगौर मेले को लेकर आयोजक समिति के कार्यक्रम संयोजक शोभाकांत स्वामी ने बताया कि आगामी गणगौर मेले की तैयारियों को लेकर यह बैठक गणगौर घाट पर रखी गई है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। गणगौर पर्व को लेकर संगठनों की ओर से तैयारियां की जा रही है। गणगौर घाट स्थित अनेकों प्रकार के खेलकूद के कार्यक्रम यहां आयोजित किए जाएगे। जिसकी तैयारियों की समीक्षा को लेकर यह बैठक रखी गई है। इसके अलावा इस बार गणगौर पर्व में अनेकों प्रकार के नए कार्यक्रमों को भी शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ मोनिका सैनी ने बताया कि महिलाओं के लिए सबसे बड़ा त्यौहार गणगौर का पर्व होता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर का पर्व सरदारशहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसलिए इस वर्ष भी हमारे संगठनों की ओर से अनेकों प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। गत वर्ष हुए गणगौर के कार्यक्रम में भी शहर की महिलाओं और युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। हमें उम्मीद है कि वेसा ही उत्साह इस बार भी यहां देखने को मिलेगा। इस अवसर पर शोभाकांत स्वामी, माणक चंद भाटी, शंकर एंड शंकर, हंसराज सिद्ध, राजेश पारीक, डॉ मोनिका सैनी, ममता वर्मा, शम्भूदयाल पारीक, ओमप्रकाश तिवाड़ी, दिलीप चौधरी, गौरीशंकर कंदोई, विनोद जोशी, सम्पत राम जांगिड़, रामलाल सुथार, भंवरलाल सोनी, पवन सिंह, हरिकृष्ण शर्मा, पंडित शिवकांत पारीक, नारायण माली, प्रकाश पापटान, अमित पारीक सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा