Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राशन के बकाया गेहूं दिलवाने की मांग 

राशन के बकाया गेहूं दिलवाने की मांग 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। गांव गोपालपुरा की महिलाएं उपखंड कार्यालय पहुंची और दो माह के गेहूं नहीं मिलने की शिकायत की।ं ग्रामीण महिलाओं और पुरूषों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणांे ने उपखंड अधिकारी को दिया और बताया कि पूर्व में राशन डीलर हनुमानाराम द्वारा गेहूं वितरण नहीं किया गया और फरवरी माह निकल गया है, लेकिन हमें न तो फरवरी का गेहूं मिला और न ही मार्च का। अतः दोनों महीनों का गेहूं दिलवाया जावे। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने बताया कि डीलर सस्पेंड होने के कारण उसकी मशीन का स्टॉफ नए डीलर की मशीन में नहीं चढ़ने के चलते संभवतया ऐसा हुआ है। अतः इस प्रकरण की रसद अधिकारी से जांच करवाकर जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जायेगा। इस दौरान खेताराम, अशोक कुमार, कानसिंह, पप्पूलाल, तिलोकचंद सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही। दूसरी ओर गोपालपुरा की सरंपच ने एक अन्य ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपकर बताया है कि गांव गोपालपुरा में सड़क निर्माण का कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। इसीलिए सड़क मार्ग पर आबादी व कृषि भूमि क्षेत्र में अतिक्रमण की संभावना को देखते हुए गोपालपुरा के हल्का पटवारी और गोपालपुरा के ग्राम विकास अधिकारी को सड़क सीमा की निशानदेही करने के आदेश दिये जावें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा