Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पानी का लीकेज बना आम लोगों के लिए समस्या 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय अशोक स्तंभ के पास स्थित केजड़ीवाल पेट्रोल पंप के सामने करीब डेढ़ माह से पानी की पाईप लाईन की लीकेज की समस्या बनी हुई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मनीष अग्रवाल ने बताया कि तीन-चार लोगों द्वारा इस समस्या की शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले नंदकिशोर प्रजापत ने बताया कि इस बारे में 181 नम्बर पर बार-बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो कई अधिकारी मौके पर आया और न ही कोई कर्मचारी मौके पर आया है। उल्टा रोज वापस हेल्प लाईन से समस्या समाधान हो जाने के फोन आ रहे हैं, जो गलत है। जबकि पानी की सप्लाई खोले जाने पर रोज सैंकड़ों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। नंदकिशोर प्रजापत ने बताया कि हमारी मांग है कि इस लीकेज को निकालकर व्यर्थ पेयजल बह जाने की समस्या का स्थायी निवारण किया जावे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा