Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कांग्रेस को मजबूत बनाने का आहृवान

कांग्रेस को मजबूत बनाने का आहृवान


हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
चूरू। अखिल भारतीय कांग्रेस और राजस्थान कांग्रेस कमेटी की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया के निर्देशन में चूरू के गांव बास जैसेका, श्योदानपुरा, ढाका का बास, लोहसना, महला का बास पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय नेता व सांसद राहुल गांधी के संदेश से ग्रामीणों को रूबरू करवाया और कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कांग्रेस देहात ब्लाॅक अध्यक्ष किशोर धांधू ने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो हर कोम को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। उन्होंने राजस्थान सरकार के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की अनेक ऐसी योजनाएं है जो आमजन के हित के लिए बनाई है। इसलिए ग्रामीणों को योगनाओं का लाभ उठाना चाहिए। शहर ब्लाॅक अध्यक्ष असलम खोखर ने कांग्रेस की नीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अमीलाल कस्वां, पेमाराम गेट, हडमान सिंह मुन्दडिया, उम्मेद महला, मयंक ढाका, मुकेश धानक, सुरेन्द्र किन्ना, रतनलाल मेघवाल, रोहिताश महला, हनीसिंह, नरेन्द्र श्योराण, फुलाराम महला, सलीम, राकेश बुडानिया, हनीफ दुकानदार, विकास कुमार, केशराराम, अमीत ढाका, घनश्याम सारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण सुन्डा ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा