Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक कृष्णा पूनियां को किसानों को क्लेम दिलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विधायक कृष्णा पूनियां को किसानों को क्लेम दिलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सरदारशहर। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष एवं राजगढ़ विधायक कृष्णा पूनियां का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। विधायक पूनियां जिला परिषद सदस्य नोरा शिशपाल सारण के पुत्र दीपक सारण की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। इस दौरान विधायक पूनियां ने कहा कि राज्य सरकार किसान मजदूर कर्मचारी वर्ग के हित में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। बजट 2023-24 में किसान मजदूर पर बहुत अच्छा ध्यान रखा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में मोदी सरकार के द्वारा महंगाई बढ़ा दी गई है और आमजन को कमजोर करने का काम किया है। केंद्र सरकार की घटिया नीतियों के कारण देशभर की जनता उनको पहचान चुकी है। दोबारा देश की जनता ऐसी गलती नहीं करेगी। इस दौरान विधायक पूनियां को नगर पालिका चेयरमैन राजकरण चौधरी, पीसीसी सदस्य ताराचंद सहारण, पूर्व प्रधान रामकमार मेघवाल, पूर्व मंडी चेयरमैन इंद्राज सारण, जिला परिषद सदस्य नोरा शीशपाल, शयोकरण पोटलिया आदि ने चूरु जिले में वंचित किसानों को बीमा क्लेम दिलाने एवं इस बार सर्दी से सरसों, चने, गेहूं, जौ फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायक कृष्णा पूनियां ने कहा कि इस बार सर्दी से हुए नुकसान का मुद्दा एवं बीमा क्लेम से वंचित चूरू जिले के किसानों का मुद्दा विधानसभा में प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। इस मौके पर वीर तेजा युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवीलाल भाकर, प्रशांत चौधरी, राकेश सारण, मनीष कुमार शर्मा, बृजलाल जाखड़, दीपक सारण, हरीराम मेघवाल, सुरेंद्र डूडी आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा