Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

16 मार्च को रैली निकालने का फैसला

16 मार्च को रैली निकालने का फैसला


सुजानगढ़ (नि.सं.)। जनहित संघर्ष मोर्चा की बैठक का आयोजन उपखंड कार्यालय के सामने चल रहे धरने पर किया गया। जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे धरने के 415 वें दिन बैठक को सम्बोधित करते हुए मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल ने कहा कि जल्द ही सीएम बजट रिप्लाई सदन में रखेंगे। जिला बनाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए 16 मार्च को विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा, ताकि सरकार सुजानगढ़ को जिला बनावे। मेघवाल ने बताया कि रैली नए बस स्टेंड से लेकर गांधी चौक तक निकाली जायेगी। पार्षद सिराज खान कायमखानी ने कहा कि जनता को साथ लेकर यह आंदोलन लगातार चलाया जा रहा है और इसी के तहत रैली का आयोजन किया जा रहा है। गुरूदेव गोदारा ने कहा कि इसके लिए कल से ही जनसंपर्क अभियान शुरू किया जायेगा। बैठक में मुमताज काजी, तेजपाल गोदारा, महबूब बडगुर्जर, पूनमचंद मेघवाल, कालूराम जोगलिया, कॉमरेड जगदीश नाथ, खड़गदास स्वामी, पवन भोजक, सलीम, इस्माइल दैया, भगवानाराम ढीढारिया, लियाकत अली, किशनलाल छरंग सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा