कल का मौसम; 20 नवंबर: देश में कल एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कल, यानी 20 नवंबर को चक्रवर्ती तूफान ‘अकवान' के आंध्र प्रदेश और उड़ीसा राज्य के तटीय क्षेत्रों से टकराने के कारण मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश में मौसम विभाग ने कल भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उड़ीसा राज्य में भी कल भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिमबंगाल के दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम और बांकुड़ा सहित पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों में भी कल 20 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आंध्र प्रदेश में चल सकती हैं कल अधिकतम 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं
आंध्र प्रदेश राज्य में कल लोगों को मौसम की दोहरी मार का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कल 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश राज्य के तटीय इलाकों में तेज बारिश के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
आंधी-तूफान के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों को सावधानी बरतनी की अपील जारी की है। वहीं पश्चिम बंगाल राज्य में भी 21 नवंबर तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग विज्ञान विभाग द्वारा खराब मौसम के चलते कल मछुआरों को तटीय क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।
बिहार के 12 जिलों में भी दिखेगा साइक्लोन का असर
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कल ‘अकवान' का असर आंध्र प्रदेश ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार राज्य के भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार पटना, गया और नालंदा जिले में भी देखने को मिलेगा। इन जिलों में कुछ क्षेत्रों में कल हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 21 नवंबर को बिहार प्रदेश के 12 जिलों में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की ओर से बिहार राज्य के किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सुपौल और अररिया जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कल 20 नवंबर को राजस्थान प्रदेश में किसी प्रकार की बारिश या आंधी तूफान को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है। राजस्थान में कल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।



