Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

CBI का बड़ा एक्शन, पंचकूला में सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

CBI का बड़ा एक्शन, पंचकूला में सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

CBI Raid : सीबीआई की टीम ने पंचकूला में सीजीएसटी के सुपरिंटेंडेंट को दस लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सुपरिंटेंडेंट एक निजी फर्म के फर्जी इन्वायस में राहत देने के लिए 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी और उसकी एक किस्त के तौर पर दस लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था।

सीबीआई की टीम ने सुपरिंटेंडेंट के साथ से रिश्वत के लिए हुए दस लाख रुपये बरामद कर लिए और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुपरिंटेंडेंट लवकुश कुमार के रूप में हुई है और व पंचकूला सीजीएसटी में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत था।

एक निजी फर्म द्वारा सीबीआई को शिकायत दी थी कि उसको पंचकूला के सीजीएसटी कार्यालय द्वारा 25 से 30 करोड़ के फर्जी इन्वायस पर राहत देने और भारी जुर्माना नहीं लगाने के बदले सुपरिंटेंडेंट लवकुश ने 50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग रहा है। रिश्वत नहीं देने पर उसको भारी भरकम जुर्माना करने की धमकी दे रहा है।

इससे परेशान होकर उसकी शिकायत सीबीआई को दी गई। इस पर सीबीआई की टीम ने मामला दर्ज कर लिया और शिकायकर्ता को दस लाख रुपये रिश्वत के तौर पर चिन्हित करके दे दिए। आरोप है कि फर्म के खिलाफ चल रही जीएसटी कार्यवाही में अनुचित लाभ पहुंचाने, भारी जुर्माना नहीं लगाने और आगे डिमांड नोटिस जारी नहीं करने के बदले यह रकम मांगी गई थी।

शिकायत के बाद रिश्वत की मांग घटाकर 20 लाख रुपये कर दी गई थी। इसमें 10 लाख रुपये पहली किस्त के तौर पर देने की बात तय हुई थी। सीबीआई की ओर से की गई प्राथमिक जांच और मांग के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने के आरोपों की पुष्टि हुई। इस दौरान आरोपित ने रिश्वत की मांग बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी, जबकि पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये लेने पर सहमति जताई। इसके बाद सीबीआई ने पंचकूला में जाल बिछाया।

इस दौरान सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। सीबीआई ने आरोपित को हिरासत में लेकर रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान बिजली निगम भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड