Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चमकीले धातुओं की कीमतों में आज जयपुर शहर में भी गिरावट देखने को मिली। जयपुर में आज सोने की कीमतों में 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में 3000 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।
बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दौर जयपुर शहर में आज गुरुवार को भी जारी रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार खुलते ही सोने के भाव में 1,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज हुई। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अनुसार आज सोना 1500 सस्ता होकर 1,34,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
जयपुर में चांदी आज 3500 रुपए हुई सस्ती
सोने के साथ आज जयपुर शहर में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अनुसार आज चांदी की कीमतों में 3,500 रुपए प्रति किलो की कमी आई है। चांदी की कीमतों में लगातार चल रहे गिरावट के दौर के कारण जयपुर में आज सिल्वर की कीमत1,67,000 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अनुसार दोनों चमकीली धातुओं की कीमतों में लगातार 7वें कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 7 दिनों की बात करें तो चांदी की कीमतों में तकरीबन 25000 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। वहीं सोना तकरीबन 12 हजार रुपए से अधिक सस्ता हो गया है। वहीं दूसरी तरफ सोने चांदी की कीमतों में गिरावट आने के बाद सर्राफा बाजार में फिर से रौनक लौट आई है।


