Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

EPFO का नया प्लान, रिटायरमेंट फंड रहेगा सुरक्षित, किस्तों में मिलेगा पैसा, मिलता रहेगा ब्याज, CBT ने दी हरी झंडी

EPFO का नया प्लान, रिटायरमेंट फंड रहेगा सुरक्षित, किस्तों में मिलेगा पैसा, मिलता रहेगा ब्याज, CBT ने दी हरी झंडी

EPF Withdrawal Rules : सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज यानी सीबीटी की बैठक में करोड़ों ईपीएफओ कर्मचारियों के लिए नया प्लान लांच किया है। नए प्लान के तहत कर्मचारियों को अब पीएफ का कैस निकालने की जरूरत नहीं है, बल्कि सेवानिवृत होने के बाद उनका पैसा किस्तों में मिलता रहेगा और खाते में मौजूद राशि का उनको ब्याज भी मिलता रहेगा।

EPFO के नए प्लान से कर्मचारियों का पैसा सुरक्षित भी रहेगा और उनको समय पर पैसा मिलने के साथ जाम राशि का ब्याज भी मिलता रहेगा। 19 नवंबर को हुई बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने रिटायरमेंट के बाद PF का पैसा किस्तों में निकालने की सुविधा यानी सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) को मंजूरी दे दी है। सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान कर्मचारी अपनी जरूरत के हिसाब से हर माह, तीन माह या साल में एक बार पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। इसके बाद जो राशि शेष रहेगी, उस पर ब्याज भी मिलता रहेगा।

EPF का नया SWP प्लान क्या है

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के फिलहाल के नियम के अनुसार कर्मचारी सेवानिवृत होने के बाद पीएफ खाते में जमा राशि को पूरी तरह से निकाल सकता है, लेकिन इसमें नियम है कि रिटायरमेंट के तीन साल के भीतर पूरी रकम नहीं निकालने पर खाता निष्क्रिय हो जाता है।

लेकिन अब ईपीएफओ के नए सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान के तहत कर्मचारी को अब पूरा पैसा एक साथ निकालने की जरूरत नहीं होगी। इस नियम के तहत 58 साल की उम्र में रिटायर होने पर कर्मचारी अपने ईपीएफ बैलेंस की पूरी रकम निकालने के पात्र होते हैं। वहीं, कम से कम 10 साल की नौकरी पूरी करने पर ईपीएस के तहत मासिक पेंशन भी मिलती है। नए प्लान में रिटायर कर्मचारी अपनी जमा रकम का कुछ हिस्सा रेगुलर इंटरवल्स पर निकाल सकेंगे। बाकी पैसा पीएफ खाते में रहेगा और उस पर ब्याज मिलता रहेगा।

पीएफ खाते से हर माह कैसे निकाल सकते रुपये

सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान के तहत कर्मचारियों को हर माह रुपये निकालने का विकल्प दिया गया है। हालांकि इसमें तीन तरह से रुपये निकालने की सुविधा दी गई है। इसमें हर माह, तीन माह व साल एक में एक बार निकालने की सुविधा को चुन सकता है। इसके अलावा पूरी रकम को किस्तों में निकालने, कुछ पैसा एक साथ और बाकी SWP के जरिए लेने या सिर्फ ब्याज की रकम निकालने का विकल्प भी मिल सकता है।

पीएफ से 50 लाख का कितना मिलेगा लाभ

ईपीएफओ के अनुसार सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान यानी SWP के नियम से पैसा निकालना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे कर्मचारियों को एफडी व कमर्शियल एन्युटी से ज्यादा ब्याज मिलेगा। ईपीएफओ के अनुसार अगर किसी कर्मचारी के 50 लाख रुपये का फंड जमा है। इस राशि पर निवेश विकल्पों में मिलने वाला रिटर्न अलग-अलग ब्याज दर होगी।

अगर कमर्शियल एन्युटी में जमा करते है तो वहां पर 6 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से ब्याज मिलेगा और उसको हर माह 30637 रुपये मिलेंगे और 20 साल तक राशि रखने पर 73.5 लाख रुपये मिलेंगे। अगर उस रुपये को एफडी करवाते है तो 7 फीसदी ब्याज के हिसाब से हर महीने 32,492 रुपये का ब्याज मिलेगा और 20 साल के बाद उसको 78 लाख रुपये मिलेंगे।

ऐसे में सबसे ज्यादा फायदेमंद सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान यानी EPF SWP रहेगा। जहां पर कर्मचारी की जमा राशि पर 8 फीसदी ब्याज दर मिलेगी और उसको हर माह जमा पूंजी पर 41,822 रुपये मिल सकते हैं। अगर 20 साल की बात की जाए तो 1 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान बना देश का पहला राज्य, कैब, आटो और डिलीवरी सेवाओं के लिए नया नियम लागू