Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

होली पर्व को लेकर भानीपुरा थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

होली पर्व को लेकर भानीपुरा थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित


सरदारशहर। पुलिस थाना भानीपुरा में तहसीलदार नितिशकान्त शर्मा की अध्यक्षता में थानाधिकारी भानीपुरा गौरव खिडिया द्वारा होली पर्व को लेकर सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में थानाधिकारी ने इलाके में सौहार्दपूर्ण व भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने का आह्वान करते हुए कानून व्यवस्था पर चर्चा की। इस अवसर पर तहसीलदार ने भी होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। बैठक में सावर, राजासर, भानीपुरा, भोजासर बड़ा, पंचायत के सरपंच व ग्रामीण जन सहित थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा