Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

MP के इस जिले में बनेगा देश का सबसे बड़ा बायो-फार्मा पार्क, 25 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

देश के अन्य प्रमुख बायोटेक पार्क 60 से 200 एकड़ में ही सिमटे हैं। उनके मुकाबले रतलाम का बायो फार्मा पार्क दो गुना से भी बड़ा होगा। खास बात यह कि अब तक विकसित हुए हैदराबाद, चेन्नई और लखनऊ के पार्क मुख्य रूप से रिसर्च तक सीमित रहे हैं, लेकिन यहां बड़े पैमाने पर बायो-मैन्युफैक्चरिंग भी होगी।

BIO PHARMA PARK MP
BIO PHARMA PARK MP

Ratlam News: मध्यप्रदेश राज्य के रतलाम में देश का सबसे बड़ा बायो फार्मा पार्क बनाने की तैयारी तेज हो गई है। बायो-फार्मा और मेडिकल रिसर्च के मामले में अब तक हैदराबाद की जीनोम वैली और बेंगलुरु-पुणे के क्लस्टर्स की ही चर्चा होती थी, लेकिन अब देश का सबसे बड़ा बायो-फार्मा पार्क रतलाम में आकार लेने जा रहा है। यह बिबड़ौद से जुलवानिया तक 1466 हेक्टेयर में डेक्लप हो रहे प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े निवेश क्षेत्र में ही पलसोड़ी के पास 1121 एकड़ यानी लगभग 453 हेक्टेयर में बनेगा।

देश के अन्य प्रमुख बायोटेक पार्क 60 से 200 एकड़ में ही सिमटे हैं। उनके मुकाबले रतलाम का बायो फार्मा पार्क दो गुना से भी बड़ा होगा। खास बात यह कि अब तक विकसित हुए हैदराबाद, चेन्नई और लखनऊ के पार्क मुख्य रूप से रिसर्च तक सीमित रहे हैं, लेकिन यहां बड़े पैमाने पर बायो-मैन्युफैक्चरिंग भी होगी। लगभग 18 हजार करोड़ के संभावित निवेश से पार्क में 150 कंपनियां लगेंगी, जो वैक्सीन, बायोसिमिलर और जीवन रक्षक दवाओं का उत्पादन करेगी।

इस बायो फार्मा पार्क की बदौलत पीथमपुर-देवास-रतलाम बेल्ट देश का सबसे शक्तिशाली फार्मा कॉरिडोर बन जाएगा। इससे मालवा के 25 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर के गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट में हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट में रतलाम इन्वेस्टमेंट रीजन में रतलाम बायो-फार्मा पार्क (बायोइकोनॉमी एवं बायो मैन्यु फैक्चरिंग क्लस्टर) की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है।

प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को नोडल एजेंसी बनाया है। एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौड़ ने बताया पार्क में जमीन, भूखंड या भवन के लिए एमपीआईडीसी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। निवेशक की क्षमताओं का आकलन करके जमीन आवंटित होगी। इसके लिए एक विशेष समिति बनाई गई है। अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव (औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग) को बनाया है।

पूरे मालवा अंचल को होगा फायदा

चेतन्य काश्यप, एमएसएमई मंत्री, मप्र शासन ने कहा कि बायो-फार्मा पार्क की ऐतिहासिक सौगात मिली है। यह पूरे मालवा के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। अंचल के 25 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। पीथमपुर-देवास-रतलाम फार्मा बेल्ट को मजबूती मिलेगी और एमएसएमई सेक्टर व सहायक उद्योगों के लिए भी अवसर बनेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में अन-अप्रूव्ड प्लाट को अप्रूव्ड दिखाने का खेल होगा बंद, इस शहर में 1234 प्रापर्टी आईडी पकड़ी