Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में 15 दिसंबर तक होगा अब SIR की दावा, आपत्तियों का निपटारा, निर्वाचन आयोग ने समय-सीमा में क्या बदलाव

निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम में किए गए बदलाव के अनुसार दावे और आपत्तियों के निपटारे की अवधि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 15 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। निर्वाचन आयोग की फैसले से प्रदेश के लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने और किसी प्रकार का सुधार करवाने के लिए 15 दिसंबर तक अतिरिक्त समय मिल गया है।

Election Commission SIR Schedule
Election Commission SIR Schedule

Haryana News: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रदेश में अब 15 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम में किए गए बदलाव के अनुसार दावे और आपत्तियों के निपटारे की अवधि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 15 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। निर्वाचन आयोग की फैसले से प्रदेश के लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने और किसी प्रकार का सुधार करवाने के लिए 15 दिसंबर तक अतिरिक्त समय मिल गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास के अनुसार, हरियाणा प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों के निपटान की अवधि अब 15 दिसंबर 2026 तक रहेगी।

22 दिसंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास के अनुसार की ओर से जारी सूचना के अनुसार समय-सीमा में बदलाव के बाद अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को होगा। इससे पहले हरियाणा प्रदेश की मतदाता सूची को प्रकाशित करने के लिए 30 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई थी। निर्वाचन आयोग ने आज मतदाता सूची में दवा और आपत्तियों के समाधान के लिए अंतिम तारीख और मतदान सूची प्रकाशित करने की तारीख में बदलाव करने की सूचना जारी की है। हरियाणा प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास द्वारा कहा गया कि हरियाणा सहित महाराष्ट्र, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और झारखंड राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

बता दें कि मतदाताओं के गणना प्रपत्र तैयार होने और छपाई का काम 18 पूरा होने के बाद अब 30 नवंबर तक बीएलओ प्रदेश के विभिन्न जिलों में घर-घर जाकर इन प्रपत्रों का वितरण करने और उन्हें वापस जमा करने का काम करेंगे। वहीं प्रपत्रों से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया 10 दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं 22 दिसंबर को प्रकाशित होने जा रही मतदाता सूची को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों सहित जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार काम पूरा करने का निर्देश जारी किए गए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के 4 जिलों के 6 गांवों में अब बनेगी बिजली, बदलेगा बिजली सप्लाई का तरीका, मेगा प्लान तैयार