Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इन गांवों की बदल जाएगी तस्वीर, सड़क निर्माण के लिए 2.47 करोड़ मंजूर, मंडी में भी बढ़ेंगी सुविधाएं

हरियाणा के इन गांवों की बदल जाएगी तस्वीर, सड़क निर्माण के लिए 2.47 करोड़ मंजूर, मंडी में भी बढ़ेंगी सुविधाएं

Haryana Road Project : हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर फोकस किया जा रहा है। गांवों की सड़कें बनेंगी और अनाज मंडी में किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सांपला मार्केट कमेटी की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए 2.47 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें हसनगढ़ से जसौर खेड़ी और खरखौदा रोड से नेशनल हाईवे 9 तक सड़क निर्माण शामिल है। इसके साथ ही हुमायूंपुर, मोरखेड़ी, अटायल, दईपाल, खरावड़ और गांधरा गांवों के सड़क मार्गों पर भी काम होगा।

दूसरी ओर, नई अनाज मंडी में शेड और चारदीवारी की मरम्मत के बाद अब कार्यालय की पार्किंग को पक्का करने की तैयारी है। चेयरमैन उदयभान मलिक के अनुसार हसनगढ़ से जसौर खेड़ी तक सड़क निर्माण के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये और खरखौदा रोड से नेशनल हाईवे 9 तक सड़क बनाने के लिए करीब 97 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा हुमायूंपुर से मोरखेड़ी, अटायल से दईपाल और खरावड़ से गांधरा तक सड़क निर्माण व मरम्मत के लिए भी बजट उपलब्ध करवाया गया है। इन कार्यों को गति देने के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की कंस्ट्रक्शन विंग को निर्देश दिए गए हैं।

मंडी में शेड की टीन बदली, पार्किंग होगी पक्की

नई अनाज मंडी सांपला में किसानों और व्यापारियों की सुविधाओं के लिए कवर्ड शेड की खराब टीन की चादरे बदलवाई गई है। मंडी की चारदीवारी के प्लास्टर और मरम्मत पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए गेट नंबर-दो पर वाटर कूलर स्थापित किया गया है। वहीं, मार्केट कमेटी कार्यालय की पार्किंग को पक्का करने और लाकिंग टाइल लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया है।

15 परिवारों को जीवन सुरक्षा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत 15 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई है। इनमें रोहतक और झज्जर जिले के विभिन्न गांवों के पात्र परिवार शामिल हैं। कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना और योजना में निर्धारित अन्य परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को नियमों के अनुसार सहायता उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन

हरबंस लाल मक्कड़, सचिव सविता सैनी, कमेटी के सदस्य और अन्य लोग उपस्थित रहे। सदस्यों ने स्वीकृत परियोजनाओं को धरातल पर उतारने और चल रहे कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करवाने पर जोर दिया। अब ग्रामीण सड़को के निर्माण और मंडी की शेष सुविधाओं का काम पूरा होने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के 4 जिलों के 6 गांवों में अब बनेगी बिजली, बदलेगा बिजली सप्लाई का तरीका, मेगा प्लान तैयार