Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के 4 जिलों के 6 गांवों में अब बनेगी बिजली, बदलेगा बिजली सप्लाई का तरीका, मेगा प्लान तैयार

हरियाणा के 4 जिलों के 6 गांवों में अब बनेगी बिजली, बदलेगा बिजली सप्लाई का तरीका, मेगा प्लान तैयार

Haryana Solar Energy : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम यानी डीएचबीवीएन ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। अब हरियाणा के 4 जिलों के 6 गांवों में बिजली का उत्पादन होगा। निगम द्वारा बिजली का उत्पादन पहले से स्थापित किए गए बिजलीघरों में किया जाएगा और गांव में खाली पड़ी जमीन पर बिजली का उत्पादन किया जाएगा और इन जगह पर सौलर सिस्टम स्थापित किए जाएंगे।

इन छह गांवों में बिजली का उत्पादन करने के लिए इसको इन गांवा व आसपास के गांवों में एग्रीकल्चर फीडर्स में सप्लाई दी जाएगी। ऐसे में जहां एग्रीकल्चर फीडर्स को पूरी बिजली मिल सकेगी, वहीं बिजली निगम की आय भी बढ़ने वाली है। बिजली निगम ने इसके लिए हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व फतेहाबाद का चयन किया गया है। इन जिलों में प्रोजेक्ट सफल होने के बाद निगम की तरफ से इसका विस्तार प्रदेश के दूसरे जिलों में किया जाएगा।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत दक्षिण हरियाणा के 6 बिजलीघरों में कुल 6.5 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट बनकर पूरी तरह तैयार हो गए हैं। 33 केवी बिजलीघरों की खाली जमीनों पर सोलर पैनल लगेंगे, इनसे उत्पन्न बिजली को बिजलीघर के 11 केवी एग्रीकल्चर फीडर्स से जोड़ा जाएगा। जिससे आसपास के गांवों में खेती में ट्यूबवेल में इस्तेमाल हो रही बिजली लाइनों को जोड़कर खेती के लिए इस बिजली का इस्तेमाल होगा।

इस कड़ी में हिसार जिले के चूली बागड़ियान और स्याहड़वा बिजलीघर भी शामिल हैं, जहां सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं। इन प्लांटों से बनने वाली बिजली को 11 केवी लाइनों के जरिए सीधे आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं तक डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। बिजलीघरों की खाली पड़ी जमीनों का यह बेहतरीन और उत्पादक इस्तेमाल किया जा रहा है।

कैसे काम करता है बिजलीघर का यह सोलर प्रोजेक्ट

खाली जमीनों का सदुपयोग : ज्यादातर 33 केवी सब स्टेशनों बिजलीघर परिसरों में काफी मात्रा में जमीन खाली पड़ी रहती है। बिजली निगम ने इसी बेकार पड़ी जमीन सोलर पैनल स्थापित किए हैं।

सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन : दिन के समय सूरज की रोशनी जब इन सोलर पैनलों पर पड़ती है तो फोटोवोल्टिक सेल्स के जरिए सौर ऊर्जा सीधे बिजली में बदलती है, जिसे एसी बिजली में परिवर्तित किया जाता है।

11 केवी लाइनों से गांवों में डिस्ट्रीब्यूशन : 33 केवी बिजलीघर के सोलर प्लांट में तैयार होने वाली इस बिजली को सीधे 11 केवी एग्रीकल्चर लाइनों से जोड़ा जाएगा। इसके बाद 11 केवी फीडर लाइनों के जरिए इस ग्रीन एनर्जी को आसपास के ग्रामीण इलाकों के खेती में उपयोग होने वाले पंपों में इस्तेमाल किया जाएगा।

फायदा: इससे एक ओर जहां ग्रिड पर लोड कम होता है और ट्रांसमिशन लॉस घटता है। वहीं स्थानीय स्तर पर गांवों में खेती के लिए सुचारू और पर्यावरण अनुकूल बिजली मिलती है।

बिजली निगम एसई अविनाश यादव ने बताया कि बिजली निगम के 33 केवी बिजलीघरों के पास खाली जमीनों पर सोलर पैनल्स लगाकर एग्रीकल्चर फीडर जोड़कर यहां सप्लाई दिए आने का पायलट प्रोजेक्ट है। हिसार सर्कल के दो गांव चूली बागड़ियान व स्याहड़या को इसमें शामिल किया गया है।

गांव सर्कल क्षमता

चूली बागड़ियान हिसार 0.9 मेगावाट

स्याहड़वा हिसार 1 मेगावाट

मकड़ाना चरखी दादरी 1.5 मेगावाट

मंढ़ाना भिवानी 0.5 मेगावाट

रुदरौल चरखी दादरी 1.5 मेगावाट

बहबलपुर फतेहाबाद 1.1 मेगावाट

कुल क्षमता 6.5 मेगावाट

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में अन-अप्रूव्ड प्लाट को अप्रूव्ड दिखाने का खेल होगा बंद, इस शहर में 1234 प्रापर्टी आईडी पकड़ी