Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नारनौल की पेजयल व्यवस्था पर 58.47 करोड़ रुपये होंगे खर्च, पाइपलाइन और वाटर वर्क्स का होगा नवीनीकरण

नारनौल की पेजयल व्यवस्था पर 58.47 करोड़ रुपये होंगे खर्च, पाइपलाइन और वाटर वर्क्स का होगा नवीनीकरण

Narnaul Water Supply : नारनौल शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अब बड़े स्तर पर काम करने की तैयारी है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने नारनौल की पेयजल योजना के विस्तार और नवीनीकरण के लिए 58 करोड़ 46 लाख 93 हजार 869 रुपये का टेंडर जारी किया है।

इस परियोजना में केवल नई पाइपलाइन बिछाने तक काम सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मौजूदा वाटर वर्क्स और बूस्टिंग स्टेशनों की पुरानी संरचनाओं का भी नवीनीकरण किया जाएगा। योजना के तहत बची हुई पाइपलाइन बिछाने का काम भी पूरा किया जाएगा। इसके लिए 720 दिन यानी करीब दो साल की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

शहर की पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जलापूर्ति से जुड़े पूरे बुनियादी ढांचे का मजबूत होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने वाटर सप्लाई योजना के संवर्धन का प्रस्ताव तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। वाटर वर्क्स और बूस्टिंग स्टेशनों की मौजूदा संरचनाओं को दुरुस्त करने के साथ शेष पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस तरह पानी के संग्रहण और आगे आपूर्ति से जुड़े ढांचे के साथ वितरण नेटवर्क को भी मजबूत करने की योजना है।

दो साल में पूरा करना होगा काम

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नारनौल मंडल की ओर से 18 नवंबर को टेंडर जारी किया गया है। इसकी अनुमानित लागत 58.47 करोड़ रुपये रखी गई है। इच्छुक एजेंसियां 10 दिसंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन निविदाएं जमा कर सकेंगी। 20 नवंबर सुबह नौ बजे नारनौल में प्री-बिड बैठक होगी। टेंडर 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे नारनौल स्थित पीएचईडी नंबर एक कार्यालय में खोले जाएंगे। कार्य पूरा करने के लिए 720 दिन की अवधि तय की गई है।

टेंडर जारी, अब एजेंसी के चयन का इंतजार

विभाग ने बुधवार को ही परियोजना के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। अभी ठेकेदार का चयन व कार्य आवंटन होना बाकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही धरातल पर काम शुरू हो सकेगा। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि एजेंसी का चयन कब होता है। निर्धारित दो साल में वाटर वर्क्स, बूस्टिंग स्टेशनों के नवीनीकरण व शेष पाइपलाइन बिछाने का काम किस गति से पूरा किया जाता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर का सीवर नेटवर्क होगा मजबूत, 700 करोड़ से बनेंगे 4 नए एसटीपी और बढेगी क्षमता