Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बुमराह के कहर के बाद संभला न्यूजीलैंड, हेनरी निकोल्स ने लगाया शानदार टेस्ट शतक

जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जल्दी ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। बुमराह ने पहले दिन के खेल में तीन सफलताएं हासिल की। इसके साथ ही बुमराह ने आज टेस्ट मैच में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में पूर्व भारतीय दिग्गज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 में जगह बना ली है।

India Newzealand Test Match Live
India Newzealand Test Match Live

Ind-Nz Tast Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के मैदान पर चल रहे दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के पहले मुकाबले में आज बूम-बूम बुमराह का कहर देखने को मिला। जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जल्दी ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। एक समय तो ऐसा लगा कि न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में छोटे से स्कोर पर ही ऑल आउट हो जाएगी। लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हेनरी निकोलसन और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड टीम को संभाल लिया। न्यू में टेस्ट मैच के पहले दिन 75 ओवरों का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 226 रन का स्कोर बना लिया है।

बुमराह ने तीन विकेट हासिल कर टेस्ट मैच में विकेट लेने के मामले में जवागल श्रीनाथ को छोड़ा पीछे

जसप्रीत बुमराह ने आज वेलिंग्टन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर उतरते ही शानदार गेंदबाजी का परिचय दिया। बुमराह ने पहले दिन के खेल में तीन सफलताएं हासिल की। इसके साथ ही बुमराह ने आज टेस्ट मैच में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में पूर्व भारतीय दिग्गज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 में जगह बना ली है। टेस्ट मैच के पहले दिन ओपनर बैट्समैन के रूप में मैदान पर उतरे कप्तान टॉम लैथम को जसप्रीत बुमराह ने बिना खाता खोले ही क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद डैरेल मिचेल और टॉम ब्लंडेल के रूप में दो और सफलताएं हासिल की।

हेनरी निकोल्स ने लगाया शानदार शतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के जल्दी ही 5 विकेट गिरने के बाद हेनरी निकोल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को पहला शतक लगाकर संभालने का काम किया। हेनरी निकोल्स ने 188 गेंद में 100 रन बनाए। शतकीय पारी के दौरान हेनरी ने 12 चोके लगाए। वहीं हेनरी के साथ ग्लेन फिलिप्स भी डटे हुए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से आज सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे ग्लेन फ्लिप्स 159 गेंदों में 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं हेनरी 103 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने टेस्ट मैच के पहले दिन 75 ओवर का खेल होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 226 रन बना लिए हैं।

भारतीय टेस्ट टीम प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान)

यशस्वी जायसवाल

केएल राहुल

देवदत्त पडिक्कल

ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

वॉशिंगटन सुंदर

ध्रुव जुरेल

अंशुल कंबोज

आकाश दीप

जसप्रीत बुमराह

प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम प्लेइंग 11

टॉम लैथम (कप्तान)

डेवोन कॉन्वे

हेनरी निकत्स

रचिन रवीद्र

डेरिल मिचेल

टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर)

ग्लेन फिलिप्स

नाथन स्मिथ

काइल जेमिसन

मैट हेनरी

जैकब डफी

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर का सीवर नेटवर्क होगा मजबूत, 700 करोड़ से बनेंगे 4 नए एसटीपी और बढेगी क्षमता