Neemuch Hydro Power: मध्य प्रदेश राज्य के नीमच जिले में बनने जा रहे एशिया के नंबर वन हाइड्रो पावर को बिजली उत्पादन के रूप में बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है। नीमच को एशिया में सबसे बड़ा हाइड्रो पावर हब बनाने की तैयारी तेज हो गई है। सरकार के इस प्रोजेक्ट के तहत जिले की रामपुरा तहसील के खिमला क्षेत्र में 11 हजार 500 करोड़ के पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट के तहत चंबल के पानी से बड़ी मात्रा में बिजली उत्पादन होगा।
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इससे लगभग 1920 मेगावाट बिजली बनेगी। उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ पानी को ऊपर-नीचे किया जाएगा, इसके लिए चंबल नदी के जलाशय के ऊपर एक कृत्रिम टैक बनाया जा रहा है। यहां से पानी छोड़ने पर आधुनिक संयंत्रों से बिजली बनेगी। दिसंबर से उपकरणों को ग्रिड से जोड़ने, व्यावसायिक बिजली उत्पादन (कमिशनिंग) शुरू होगी।
हर घंटे 1920 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन
मध्य प्रदेश राज्य के नीमच जिले में बनने जा रहे एशिया के सबसे बड़े हाइड्रो पावर से हर घंटे 1920 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा है। देश के सबसे बड़े गांधी सागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना (हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट) से पानी से बिजली तैयार की जाएगी। यह परियोजना नीमच, रतलाम और मंदसौर जिले के स्थानीय लोगों के रोजगार के लिए भी काफी अहम मानी जा रही है। हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में दिसंबर 2026 से बिजली उत्पादन शुरू होने और जून 2027 तक प्रोजेक्ट पूरी तरह से तैयार होने के बाद प्रदेश में बिजली की कभी भी पूरी होगी।


