Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

33 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से रतलाम व मंदसौर बनेंगे फार्मा-केमिकल हब, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

मंदसौर संसदीय क्षेत्र 3 जिलों से बना है। प्रदेश में सबसे बड़ा निवेश प्लान भी यहीं के लिए तैयार हुआ है। मंदसौर व रतलाम में सिर्फ 2 प्रोजेक्ट ही 33 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट व 1 लाख 25 हजार से ज्यादा रोजगार लाएंगे। मप्र सरकार रतलाम और मंदसौर जिले को बायो फार्मा व केमिकल हब बनाने की तैयारी कर रही है।

Pharma Chemical Hub Ratlam Mandsaur
Pharma Chemical Hub Ratlam Mandsaur

MP News: मप्र में सरकार रतलाम और मंदसौर को फार्मा केमिकल हब बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। बुधवार को गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट के बहाने सीएम डॉ. मोहन यादव मंदसौर संसदीय क्षेत्र को साध गए। बता दें कि यह संसदीय क्षेत्र 3 जिलों से बना है। प्रदेश में सबसे बड़ा निवेश प्लान भी यहीं के लिए तैयार हुआ है। मंदसौर व रतलाम में सिर्फ 2 प्रोजेक्ट ही 33 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट व 1 लाख 25 हजार से ज्यादा रोजगार लाएंगे।

रतलाम में 453 हेक्टेयर में होगा बायो फार्मा पार्क स्थापित

मप्र सरकार रतलाम और मंदसौर जिले को बायो फार्मा व केमिकल हब बनाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत रतलाम क्षेत्र में 453 हेक्टेयर में 18 हजार करोड़ के निवेश के साथ बायो फार्मा पार्क स्थापित होना है। इसमें वैक्सीन, एंजाइम, बायोलॉजिक्स व बायोसिमिलर सहित अन्य प्रोडक्ट बनेंगे। जो उन्नत रिसर्च, जैविक दवाइयां व अनेक प्रकार के टीके बनाने में कारगर हैं। इसके लिए हाईटेक लैब का भी प्लान है। वहीं मंदसौर के गरोठ ब्लॉक के कुरलासी में 3500 एकड़ में केमिकल पार्क बनाया जाएगा। इसमें करीब 15 हजार करोड़ का निवेश और 1 लाख लोगों को रोजगार का प्लान है।

दवाइयों का कच्चा माल, खेती से जुड़े रसायन व रोजमर्रा में उपयोग आने वाले उत्पादों का होगा निर्माण

बायो फार्मा व केमिकल हब में दवाइयों का कच्चा माल, खेती से जुड़े रसायन व रोजमर्रा में उपयोग आने वाले उत्पाद बनेंगे। वहीं अन्य सौगात में गांधीसागर ईको टूरिज्म डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में गांधीसागर में 40.50 करोड़ से पर्यटकों के लिए मालासरी टापू पर और ग्राम कनघट्टी में सुविधाएं विकसित होंगी। मालासरी टापू पर टेंटिंग यूनिट, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर एवं जल क्रीड़ा गतिविधियों का विकास व ग्राम कनघट्टी में टेंटिंग, वॉटर स्पोर्ट्स, बोट क्लब का संचालन और न्यूनतम 20 कमरों के आधुनिक रिसॉर्ट सुविधाएं विकसित होंगी। पर्यटकों के लिए 135 नए आवासीय कमरे भी तैयार किए जाएंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रेलवे बोर्ड का सर्कुलर जारी, शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए वेतन से स्वैच्छिक कटौती