Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रेलवे बोर्ड का सर्कुलर जारी, शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए वेतन से स्वैच्छिक कटौती

रेलवे बोर्ड का सर्कुलर जारी, शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए वेतन से स्वैच्छिक कटौती

Indian Railway Employees : रेलवे विभाग जहां यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दे रहा है, वहीं अब रेलवे विभाग ने यात्रा सुविधा के साथ देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिकों के परिवार के लिए आर्थिक मदद का बीड़ा उठाया है। रेलवे विभाग अब देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों, युद्ध में घायल जवानों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अब रेलवे कर्मचारी भी आर्थिक योगदान देंगे।

रेलवे बोर्ड ने सर्कुलर जारी कर अधिकारियों और कर्मचारियों से नवंबर महीने के वेतन में से कम से कम 300 रुपये आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे फंड में स्वैच्छिक रूप से देने का आग्रह किया है। यह योगदान अनिवार्य नहीं होगा। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो अधिकारी और कर्मचारी इस फंड में राशि देना चाहते हैं, उन्हें अपनी सहमति देनी होगी।

20 नवंबर तक संबंधित कैश शाखाओं में सहमति पत्र जमा करना होगा। योगदान की राशि दो दिसंबर 2026 तक रक्षा मंत्रालय के आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे फंड में भेजी जाएगी। यह राशि युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं, युद्ध में हताहत हुए जवानों के आश्रितों, दिव्यांग पूर्व सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास पर खर्च की जाती है।

इस पहल से फायदा होगा

युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं और उनके आश्रितों के लिए आर्थिक सहायता का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी। युद्ध में घायल और दिव्यांग हुए पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और जरूरतों पर राशि खर्च की जाती है। फंड से बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा, विवाह और जरूरतमंद पूर्व सैनिकों के लिए आर्थिक सहायता जैसी योजनाएं चलाई जाती हैं।

सहमति देने वालों की राशि वेतन से काटकर रक्षा मंत्रालय के निर्धारित बैंक खातों में चेक, डीडी, एनईएफटी या आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाएगी। कर्मचारी को इससे आर्थिक लाभ या भविष्य में राशि वापस मिलने का अधिकार नहीं होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

33 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से रतलाम व मंदसौर बनेंगे फार्मा-केमिकल हब, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर