Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कल का मौसम: चक्रवर्ती तूफान ‘अकवान' हुआ विकराल, कल कई राज्यों में रहेगा आंधी-बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवर्ती तूफान ‘अकवान' के विकराल रूप धारण करने के बाद भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में कल 19 नवंबर, गुरुवार को आंधी-बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुसार 19 और 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और उड़ीसा राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

Kal Ka Mausam
Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवर्ती तूफान ‘अकवान' के विकराल रूप धारण करने के बाद भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में कल 19 नवंबर, गुरुवार को आंधी-बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुसार 19 और 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और उड़ीसा राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वी भारत के मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं पश्चिम बंगाल राज्य में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी विचार की गई है। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा उड़ीसा राज्य के लोगों को तेज बारिश के अलर्ट को लेकर सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है। कल 19 नवंबर को मछुआरों के लिए गहरी समुद्री पानी में ना जाने की चेतावनी जारी हुई है। वहीं अंडमान निकोबार दीप समूह में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी हुआ है।

हरियाणा और पंजाब में कल 19 नवंबर को छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने कल 19 नवंबर को हरियाणा और पंजाब सहित उत्तरी राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही धुंध व कोहरे का दौर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में कोहरा लोगों को परेशान करेगा। साथ ही अब कड़ाके की ठंड भी शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ, एनसीआर, हरियाणा, पंजबा व उत्तर प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। 18 नवंबर को हालांकि कोहरा कम हो सकता है, लेकिन 19 नवंबर से इसके गहराने की संभावना है। इससे दृश्ता कम होगी। साथ ही पहाड़ों से अब ठंड मैदानी क्षेत्रों में उतर रही है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

इन राज्यों दिखेगा ‘अकवान' का असर

मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूाफान अवकान 18 नवंबर को गंभीर रूप लेगा। इसके परिणाम स्वरूप 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से टकराएगा। ऐसे में आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश होगी। इसका असर पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना जैसे कई राज्यों में दिखेगा। इसके बाद 21 से 22 नवंबर को उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की संभावना बन रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

6000 करोड़ बजट के नए रिंग रोड प्रोजेक्ट की DPR को मिली मंजूरी, 41 गांवों के किसानों पर होगी धनवर्षा