Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लगातार सातवें दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी भारी गिरावट, खरीदारों को मिला फायदा

लगातार सातवें दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी भारी गिरावट, खरीदारों को मिला फायदा

Gold Rate Today : विदेशी बाजार की बिकवाली से भारतीय घरेलू बाजार में सोना की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोना व चांदी की कीमतों में लगातार सातवें दिन गिरावट देखने को मिल रही है। सोना की कीमतों में गिरावट का शादियों के लिए खरीदारी करने वाले लोगों को राहत मिली है।

बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में10 ग्राम सोने का भाव 2,800 रुपये गिरकर 135800 रुपये पर आ गया। जबकि सोना की ट्रेडिंग यानी एमसीएक्स में सोना व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की। कमोडिटीज मार्केट में सोना की कीमतों ने 1229408 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव तक पहुंच गया।

कमोडिटीज मार्केट में तीन हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की। अगर कल भी ऐसा ही चलता रहा तो घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमत एक लाख 30 हजार से नीचे आ सकती है। वहीं चांदी की बात की जाए तो कमोडिटीज मार्केट में चांदी की कीमत 161140 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। जहां पर चांदी की कीमतों में 8500 रुपये की गिरावट देखने को मिली।

सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी का कहना है कि विदेशी बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। इसी बिकवाली का असर भारतीय घरेलू मार्केट पर दिखाई दे रहा है। सोने और चांदी की कीमतें पिछले साल दिसंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। इसका दूसरा कारण अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी से कीमती धातुओं में बिकवाली और बढ़ गई। इसके चलते निवेशकों को मार्जिन की जरूरत पूरी करने के लिए सोना-चांदी बेचनी पड़ी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी टूटे

विदेशी बाजारों में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव गिरे। बुधवार को स्पॉट गोल्ड 78.71 डॉलर यानी 2.04% टूटकर 3,770.54 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमतों में 3% से ज्यादा की गिरावट आई। इसका भाव घटकर 45.86 डॉलर प्रति औंस रह गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

महू-नीमच हाईवे पर बड़े की रफ्तार, बेढंगे स्पीड ब्रेकरों पर चला बुलडोजर