Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महू-नीमच हाईवे पर बड़े की रफ्तार, बेढंगे स्पीड ब्रेकरों पर चला बुलडोजर

महू नीमच हाइवे पर अब वाहनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। एमपीआरडीसी की टीम द्वारा जेसीबी बेढ़ंगे ब्रेकर हटाने के बाद वाहन चालकों को इस हाइवे पर सफर के दौरान बार-बार ब्रेक नहीं लगाने पड़ेंगे। रतलाम जिले में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर की नाराजगी के बाद महू-नीमच हाईवे के स्पीड ब्रेकर भी हटना शुरू हो गए हैं।

Mhow-Neemuch Highway
Mhow-Neemuch Highway

Mhow-Neemuch Highway: महू नीमच हाइवे पर अब वाहनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। एमपीआरडीसी की टीम द्वारा जेसीबी बेढ़ंगे ब्रेकर हटाने के बाद वाहन चालकों को इस हाइवे पर सफर के दौरान बार-बार ब्रेक नहीं लगाने पड़ेंगे। रतलाम जिले में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर की नाराजगी के बाद महू-नीमच हाईवे के स्पीड ब्रेकर भी हटना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को एमपीआरडीसी की टीम ने जेसीबी से ब्रेकर उखाड़े। वहीं रतलाम-सैलाना बांसवाड़ा रोड से भी पलसोड़ा चौराहा, डेलनपुर, सैलाना बायपास और धामनोद बायपास पर बने स्पीड ब्रेकरों को हटाया गया है।

दरअसल सोमवार को कलेक्टर अजय कटेसरिया ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मार्ग पर बने गैर-जरूरी ब्रेकरों को हटाने और केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही ब्रेकर निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इन अनावश्यक स्पीड ब्रेकरों के कारण न केवल वाहनों की रफ्तार थमती थी, बल्कि आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। अब इनके हटने से इस व्यस्त मार्ग पर यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। एमपीआरडीसी ने उन लगभग 100 स्थानों के स्पीड ब्रेकरों को भी सुधारना शुरू कर दिया है, जो बाकी रह गए थे। इसके लिए खास टीम को मैदान में उतारा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कलेक्टर ने अगली बैठक तक सारे ब्रेकर ठीक करने का टारगेट दिया है।

रतलाम जिले के सभी रोड का होगा अब सर्वे

महू नीमच हाइवे ही नहीं, अब रतलाम जिले के सभी प्रमुख मार्गों का सर्वे कराया जाएगा। इसमें खासतौर पर स्पीड ब्रेकरों को चेक किया जाएगा कि वे मानक अनुसार बने है या नहीं। जो बेढंगे बने होंगे, लेकिन लोकेशन के हिसाब से जरूरी होंगे। उन्हें चिन्हांकित करके निर्धारित मापदंडों के अनुसार बनाया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

उदयपुर में प्रकृति संरक्षण का संदेश लेकर लौटेगा पैडल टू जंगल का दसवां संस्करण