Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जाट महाकुंभ 5 को जयपुर में, जुटेंगे लाखों जाट, तारानगर से भी जाएंगे हजारों लोग  -35 बसों, 200 वाहनों में जाएंगे विद्याधर नगर, तैयारियां तेज

जाट महाकुंभ 5 को जयपुर में, जुटेंगे लाखों जाट, तारानगर से भी जाएंगे हजारों लोग  -35 बसों, 200 वाहनों में जाएंगे विद्याधर नगर, तैयारियां तेज


जयपुर टाइम्स
तारानगर। राजस्थान की सियासत में आगामी 5 मार्च नई करवट लेने जा रहा है। इससे राजस्थान में आगामी सियासत भी किसकी होगी इसका भी अंदाजा लग जाएगा। 5 मार्च को जयपुर के विद्याधर स्टेडियम में आयोजित होने वाले विशाल जाट महाकुंभ में लाखों लोग भाग लेंगे। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। हालांकि यह सामाजिक कार्यक्रम है मगर इसमें राजनीतिक एकता भी प्रदर्शित की जाएगी। इस जाट महाकुम्भ को लेकर तारानगर के भवन में बुधवार को जाट समाज की बैठक आयोजित हुई।
तहसील संयोजक मेजर रामकुमार कस्वां ने बताया कि 5 मार्च को जयपुर के विधाधर नगर स्टेडियम में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों, लोगो को लाने व ले जाने, वाहन व्यवस्था, पंचायत के अनुसार संयोजक, सह संयोजक नियुक्त करने, अधिकाधिक लोगो की भागीदारी आदि को लेकर विचार विमर्श किया। सभी कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर घर से व्यक्ति इस कार्यक्रम में भाग ले इसके लिए जनसपंर्क तेज कर दिया गया है। तहसील संयोजक कस्वां ने बताया कि महाकुंभ में तारानगर से 35 बसें वह 200 छोटी गाड़ियां जाएंगी। पूर्व प्रधान तिलोकाराम कसवा ने महाकुंभ में महाकुंभ में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे तथा अपनी मांगों को मजबूती से रखेंगे। बीकानेर संभाग प्रभारी रामरतन सिहाग ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति की महाकुम्भ में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रधान संजय कस्वां ने कहा की समाज के सभी लोगो एकजुट होकर जयपुर महाकुंभ में शामिल होना चाहिए। हर्ष लांबा ने कहा कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास समाज से ही होता है समाज के युवा साथियों को इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेना है। महावीर पूनियां, बन्नेसिंह मोगा, रामेश्वर, मोहरसिंह ज्याणी, कृष्ण सहारण, रामस्वरूप झाझड़िया, जयपाल धुँवा, भगतसिंह भाकर, मदन कालेर, रूपराम बेनीवाल, गोपीराम, रामजीलाल, दरियासिंह, हेमराज ज्याणी, विनोद, मोहरसिंह, प्रकाश, जयनारायण, श्रवण, संदीप, चन्दन,हनुमान सहित समाज के सैंकड़ो लोग बैठक में उपस्थित थे। संचालन जीताराम जांदू ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा