Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बासमती धान के भाव में गिरावट से किसानों को झटका, पूसा 1121 और 1718 के रेट 150 रुपये तक गिरे

बासमती धान के भाव में गिरावट से किसानों को झटका, पूसा 1121 और 1718 के रेट 150 रुपये तक  गिरे

Basmati Paddy Rate : बासमती धान के भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। पिछले कई दिनों से धान के भाव में तेजी आ रही थी, लेकिन अचानक भाव में गिरावट होने से किसानों में चिंता बनी हुई है। बासमती धान की गिरावट प्रदेशभर की मंडियों में दिखाई दिया। रोहतक अनाज मंडी में बासमती किस्मों पूसा-1121 व 1718 के लगातार बढ़ रहे भावों में गिरावट आई है।

इसके कारण किसान मायूस हुए हैं और कुछ किसानों ने मंडी में फसल लाने के बाद भी उसको मिल रहे भाव पर बेचने से इंकार कर दिया। मंगलवार को अनाज मंडी पूसा-1121की अच्छी ढेरी हाथ से झड़ाई की हुई का भाव 5100 रुपए प्रति क्विंटल रहा। जबकि इससे पहले यह किस्म 5300 रुपए प्रति क्विंटल से भी ज्यादा भाव से बिक रही थी। इसी तरह हाथ से काटी हुई धान की किस्म 1718 का भाव 4900 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा।

इससे पहले यही किस्म मंडी 5100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से मंडी में बिक रही थी। कंबाइन से कटाई हुई दोनों किस्मों के भाव भी हाथ की कटी फसल की तुलना में 400 से 500 रुपए प्रति क्विंटल कम रहे। धान के भाव में कमी आने का कारण मिलर्स चावल के भाव में एकदम से एक हजार रुपए प्रति क्विंटल कम होना बता रहे हैं।

अनाज मंडी में लगातार बासमती किस्मों की आवक बढ़ रही है, लेकिन उठान काफी धीमी गति से चल रहा है। उठान न होने के कारण मिलर्स ने खरीदे गए धान की बोरियों के चटठे शेड के नीचे ही लगाने शुरू कर दिए हैं। मंडी में इस समय जगह-जगह धान की बोरियां लगी हुई हैं। इसके कारण फसल लेकर आ रहे किसानों को अनाज मंडी में फसल डालने की आसानी से जगह मुहैया नहीं हो पा रही। उठान धीमा होने का कारण काफी संख्या में मजदूरों के छठ पर्व मनाने के लिए घर जाना बताया जा रहा है। अगले एक-दो दिन में मजदूर घर से वापस लौटेंगे।

भाव में आई गिरावट, मजदूर न मिलने से उठान धीमा

अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि बासमती किस्मों पूसा 1121 व 1718 के भाव में मंगलवार को 200 से 250 रुपए प्रति क्विंटल की कमी आई है। इसका कारण मिलर्स चावल के भाव एक हजार रुपए प्रति क्विंटल कम होना बता रहे हैं। वहीं मजदूरों के न मिलने के कारण उठान धीमा चल रहा है। काफी संख्या में मजदूर छठ पर्व के कारण घर चले गए हैं। अब अगले एक-दो दिन में उनके वापस आने के बाद ही उठान में तेजी आ पाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रेवाड़ी, बांदीकुई, बसवा और जयपुर रेल रूट पर यात्रियों के लिए अच्छी खबर, कवच सिस्टम का ट्रायल सफल